ग्राम अल्दा मामले को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया बयान।

ग्राम अल्दा मामले को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया बयान।

ग्राम अल्दा मामले को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया बयान।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900

ग्राम अल्दा मामले को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया बयान।
  कुछ दिनों से तिल्दा ब्लॉक के ग्राम अल्दा के ग्रामीण एक मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं,इस मुद्दे पर मंत्री टंक राम वर्मा का नाम भी सामने आया है, जहां पर मंत्री टंकराम वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की किसी कंपनी के लिए एनओसी देना ग्राम पंचायत का अधिकार है।
 ग्राम पंचायत, ग्राम सभा को अधिकार होता है कि वह एनओसी दे या ना दें, लेकिन इस मुद्दे पर उनका नाम घसीटा जा रहा है जो की पूर्णता गलत है, उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश कुछ लोगों के द्वारा की जा रही है जो कि अनुचित है ।
उन्होंने कहा कि अगर ग़लत तरीके से एनओसी दी गई है तो कलेक्टर से उसकी जांच की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे खुद कलेक्टर को बोलेंगे।

उन्होंने कहा कि अल्दा गांव के कुछ ग्रामीण उनके पास आए थे और उन्हें समझाया भी गया है, और सारी बातों की जानकारी दी गई है।

 मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा तिल्दा में बाईपास निर्माण उनकी प्राथमिकता अगले बजट में अवश्य जुड़ेगा।

मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की तिल्दा में बाईपास निर्माण उनकी प्राथमिकता है, कुछ तकनीकी कारणों से इस बजट में बाईपास निर्माण नहीं जुड़ पाया जिसका उन्हें खेद है।
उन्होंने कहा कि अगले बजट में तिल्दा बाईपास अवश्य जुड़ेगा,
 उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, कांग्रेस विलुप्त होने की कगार पर है, इसीलिए अपने अस्तित्व को बचाने विधायक कार्यालय घेराव की बात कांग्रेसियों द्वारा कही जा रही है।
 उन्होंने कहा की तिल्दा में विकास कार्य उनकी प्राथमिकता है, तिल्दा में बहुत से कार्य हो चुके हैं, बहुत से कार्य हो रहे हैं और आगे बहुत से विकास कार्य तिल्दा में होना बाकी है।
  उन्होंने यह भी कहा कि तिल्दा का काया पलट विकास से करेंगे उन्होंने जोर देकर कहा की बाईपास उनकी प्राथमिकता है और अगले बजट में बाईपास जरूर जुडेजा,इस बजट में कुछ तकनीकी कारणों से यह अटक गया नहीं जुड़ पाया।
उन्होंने कहा कि बाईपास का निर्माण तिल्दा में होकर रहेगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3