*टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 360 मरीजों को उच्च प्रोटीन युक्त पोषण आहार वितरण*

*टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 360 मरीजों को उच्च प्रोटीन युक्त पोषण आहार वितरण*

*टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 360 मरीजों को उच्च प्रोटीन युक्त पोषण आहार वितरण*
*प्रेस विज्ञप्त* 

*टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 360 मरीजों को उच्च प्रोटीन युक्त पोषण आहार वितरण*

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा प्रशासनिक भवन स्थित मुख्य महाप्रबंधक सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 360 क्षय रोग (टीबी) मरीजों को उच्च प्रोटीन युक्त पोषण आहार पैकेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम लौह अयस्क समूह दल्लीराजहरा के सौजन्य एवं महिला समाज दल्लीराजहरा के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपमहाप्रबंधक सह नगर प्रशासक टाउनशिप, दल्लीराजहरा द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत लौह अयस्क समूह दल्लीराजहरा के मुख्य महाप्रबंधक आर. बी. गहरवार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि यह पहल केवल सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मरीजों के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं जीवन को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षय रोग विशेषज्ञ डाॅ. पी.एल. मेरिया द्वारा टीबी के लक्षण, उपचार एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, किन्तु समय पर सही इलाज, संतुलित पोषण एवं समाज के सहयोग से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।
महिला समाज दल्लीराजहरा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा गहरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो व्यक्ति दूसरों के दर्द को समझता है, वही सच्चा इंसान होता है तथा सेवा के मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर अनुरक्षण एवं सेवा विभाग के महाप्रबंधक श्री मयाराम ठाकुर, महामाया, दुलकी एवं कलवर खदान के महाप्रबंधक श्री अरुण कुमार, तथा डौण्डी ब्लॉक के क्षय रोग उन्मूलन प्रभारी श्री मनेश निर्मलकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके पश्चात मुख्य महाप्रबंधक श्री आर. बी. गहरवार, उपमहाप्रबंधक श्री मंगेश शेलकर एवं महिला समाज के पदाधिकारियों द्वारा क्षय रोग मरीजों को उच्च प्रोटीन युक्त पोषण आहार पैकेट वितरित किए गए । कार्यक्रम का सफल संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी घनश्याम पारकर द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन सी.एस.आर. विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक दुर्गेश मजगहे ने किया ।
कार्यक्रम में मानव संसाधन विभाग. सिविल टाउनशिप के सहायक महाप्रबंधक रमेश हेडउ , उपप्रबंधक श्री गिरीश कुमार मढ़रिया, विद्युत विभाग टाउनशिप के सहायक महाप्रबंधक श्री अतुल कलेश, उपप्रबंधक श्री ओमप्रकाश सोनी , श्रम कल्याण अधिकारी श्री संतराम, टी बी उन्मूलन मितान राकेश कुमार निषाद , महिला समाज से मिनोती बास्की, शिल्पा जायसवाल, प्रभा सिंग, प्रतिमा सिंग, उषा रामटेके, आशा मजगहे एवं सोनू राम साहू सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
        
             घनश्याम पारकर 
  अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3