*तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने समाज के बेटियों को आईएबीएफ फाइट नाइट में प्रतिनिधित्व करने के लिए भी बधाई ।*

*तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने समाज के बेटियों को आईएबीएफ फाइट नाइट में प्रतिनिधित्व करने के लिए भी बधाई ।*

*तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने समाज के बेटियों को आईएबीएफ फाइट नाइट में प्रतिनिधित्व करने के लिए भी बधाई ।*
*तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने समाज के बेटियों को आईएबीएफ फाइट नाइट में प्रतिनिधित्व करने के लिए भी बधाई ।*

रायपुर में 24 अप्रैल को IABF फाइट नाइट दंगल में छत्तीसगढ़ के ओर हिस्सा लेने के लिए बालोद जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें से तीन महिला खिलाड़ी साहू समाज के हैं तथा दो महिला खिलाड़ी जैस्मिन साहू और पल्लवी साहू तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के खिलाड़ी हैं । जैस्मिन साहू की मां दशमत साहू तथा पिता खिलानंद साहू हैं । पिता मजदूरी ( मिस्त्री ) का काम करते हैं । शहीद चौक परिक्षेत्र से हैं वह बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा है । तथा पल्लवी साहू मां कविता साहू पिता कमलेश कुमार साहू पुराना बाजार परिक्षेत्र के अध्यक्ष हैं वह भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ एजेंट हैं । पल्लवी साहू कक्षा 11 वीं की छात्रा हैं ।

समाज के दोनों खिलाड़ी बेटियों का उत्साहवर्धन करने तथा सम्मान करने के लिए आज साप्ताहिक आरती के उपरांत संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा मंदिर गांधी चौक में शीतल साहू( अध्यक्ष तहसील साहू दल्ली राजहरा ) के नेतृत्व में श्रीफल एवं गुलदस्ता देकर जीत के लिये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । अध्यक्ष शीतल साहू ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि बालोद जिले की चार खिलाड़ियों में तीन खिलाड़ी हमारे साहू समाज की है। हमारे लिए गौरव की बात है कि उनमें से दो खिलाड़ी हमारे दल्ली राजहरा की साहू समाज की बेटियां हैं। इन बेटियों की उज्जवल भविष्य कि मै कामना करता हूं हमें विश्वास है कि दोनों बेटियां मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करेगी।
गोविंद राम साहू (उपाध्यक्ष ) तहसील ने भी उनकी उज्जवल भविष्य की कामना के लिए बधाई दिए साथ ही समाज की ओर से राजेश कुमार साहू (सचिव ) घनाराम साहू (कोषाध्यक्ष) रेखा साहू (अध्यक्ष गांधी चौक परिक्षेत्र ) रामेश्वर साहू , कमलेश साहू कपिल साहू ,धनीराम साहू, कृपाराम साहू गंगा धर साहू ,शेखर साहू ,अमित साहू, सुमन साहू, अनुसूया साहू ,सोनबती साहू , कुमारी साहू एवं मधु साहू ने भी बधाई दी है ।

आपको बता दें कि 24 अप्रैल को संध्या 6 बजे से रायपुर के अंबुजा मॉल में छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में भव्य IABF फाइट नाइट दंगल का आयोजन किया गया है इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के शीर्ष बॉक्सिंग खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले होंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3