महासमुंद में अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार: जंगल से गांव तक पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद में अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार: जंगल से गांव तक पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद में अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार: जंगल से गांव तक पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद में अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार: जंगल से गांव तक पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्टर मयंक गुप्ता जी कि खबर
 महासमुंद | 15 अप्रैल 2026
महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब के ठिकानों पर करारा प्रहार किया गया। इस कार्रवाई में कुल 88 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 19,100 रुपए बताई जा रही है।
इस अभियान के दौरान थाना तुमगांव, पिथौरा, खल्लारी और बसना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई जंगलों से लेकर गांवों तक फैले अवैध शराब नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

कहां-कहां हुई कार्रवाई..?

पुलिस टीम ने तुमगांव क्षेत्र के बिरबिरा जंगल, पिथौरा के पिलवापाली, खल्लारी के डामर प्लांट क्षेत्र और बसना के कलमीदादर व धनापाली गांव में एक साथ दबिश दी। इन स्थानों पर लंबे समय से अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने की शिकायतें मिल रही थीं।

 बसना में सबसे बड़ी बरामदगी

बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। यह इस पूरी कार्रवाई की सबसे बड़ी जब्ती रही।

 पिथौरा में भी कार्रवाई तेज

पिथौरा थाना क्षेत्र के पिलवापाली गांव में पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

 जंगल में चल रही थी शराब की भट्टी

तुमगांव थाना क्षेत्र के बिरबिरा जंगल में पुलिस ने घने जंगल के बीच संचालित हो रही हाथ भट्टी का भंडाफोड़ किया। यहां मौके पर ही शराब बनाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने शराब के साथ-साथ निर्माण में उपयोग किए जा रहे बर्तन और उपकरण भी जब्त किए।

खल्लारी में भी नहीं बच पाए आरोपी

खल्लारी थाना क्षेत्र में डामर प्लांट के पास से एक आरोपी को 4 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियान का बड़ा आंकड़ा

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 6131.101 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत करीब 15.43 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं, 463 प्रकरणों में 531 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

 पुलिस का सख्त संदेश

महासमुंद पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3