नेवरा पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के पुराने प्रकरण में दो आरोपियों को उड़ीसा से किया गिरफ्तार।

नेवरा पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के पुराने प्रकरण में दो आरोपियों को उड़ीसा से किया गिरफ्तार।

नेवरा पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के पुराने प्रकरण में दो आरोपियों को उड़ीसा से किया गिरफ्तार।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900

नेवरा पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के पुराने प्रकरण में दो आरोपियों को उड़ीसा से किया गिरफ्तार।

 नेवरा पुलिस को नारकोटिक एक्ट के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में विगत 28 जनवरी को छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित टैबलेट नाइट्रोसेन व तीन चाकू बरामद कर महिला के खिलाफ धारा 20 बी ,22 सी एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया गया है।

इस प्रकरण की पूरी विवेचना में फरार आरोपियों की तलाश पर पुलिस टीम उड़ीसा भेजी गई और उड़ीसा से आरोपी प्रणव कुमार नाईक 29 वर्ष ग्राम तहसीर उड़ीसा निवासी एवं सफीकुल रहमान 35 वर्ष ग्राम सिमेलपाली उड़ीसा निवासी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी महिला को अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित टैबलेट विक्रय करने के लिए देते थे, पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

 साथ ही नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपियों से बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर कार्यवाही की जा रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3