पं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर डा मलखान सिंह ने नव आगमन पत्रिका के संत पवन दीवान विशेषांक का विमोचन किया।
पं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर डा मलखान सिंह ने नव आगमन पत्रिका के संत पवन दीवान विशेषांक का विमोचन किया।
डा परदेशीराम वर्मा यहां अपनी कहानियों के रूसी अंग्रेजी और उर्दू अनुवाद के सन्दर्भ में लेखक से मिलिए कार्यक्रम में हिंदी के विद्यार्थियों के बीच १५ एवं१६मार्च को जे एन यू में व्याख्यान के लिए आमंत्रित हैं।१५मार्च को आयोजित समारोह में साथ गई शिक्षाविद बिटिया श्रीमती स्मिता वर्मा,नीतीश रहे।एम ए के विद्यार्थी एवं शोध छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।देश के सभी प्रान्तों के मेधावी छात्रों के साथ छत्तीसगढ़ के चार छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। जिनमें जांजगीर के तन्मय कश्यप,बिलासपुर की श्रेया सिंह यादव, रायपुर से श्रावणी वर्मा, बिलासपुर से मिलिंद साहू उपस्थित थे।सुदूर दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मेधावी बच्चों से मुलाकात यादगार रही। कार्यक्रम का संचालन पीयूष प्रखर ने किया।बारह छात्रों ने परदेशी राम वर्मा की कहानियों का विश्लेषण कर मन्तव्य दिया।परदेशी राम वर्मा ने अपनी कहानियों की पृष्ठभूमि पर सविस्तार बताया।१५को पुनः कथा चर्चा का महत्वपूर्ण सत्र है।नव आगमन की प्रतियां बच्चों एवं शोधार्थियों में वितरित किया गया।