*धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित सभी पदाधिकारियों ने सांसद श्री विजय बघेल को उनके जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं.....*

प्रेस विज्ञप्ति 

*धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित सभी पदाधिकारियों ने सांसद श्री विजय बघेल को उनके जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं.....*

दुर्ग। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धमधा से जनप्रतिनिधि, और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। 🎉

कार्यक्रम में साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ईश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सांसद श्री विजय बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी तथा क्षेत्र के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। भाजपा धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में दुर्ग क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और जनता को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री बनाउं वर्मा, छगन साहू, मंडल मंत्री जितेन्द्र देवांगन, मनोज साहू, मन की बात कार्यक्रम के सहसंयोजक सुनील सिन्हा, पेंड्रावन से शशिकांत सिन्हा, तुलसी पटेल, याकूब कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया और जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर सक्रिय योगदान की सराहना की।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद विजय बघेल का सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत करने की उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गति निरंतर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद श्री विजय बघेल को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3