*दुर्ग रेलवे स्टेशन गंजेड़ी-नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है,पार्किंग के नाम पर चल रही है अवैध वसूली – डॉ. प्रतीक उमरे*

दुर्ग रेलवे स्टेशन क्षेत्र में व्याप्त अराजकता और अवैध गतिविधियों को लेकर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने गंभीर चिंता जताई है।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “दुर्ग रेलवे स्टेशन अब गंजेड़ी और नशेड़ियों का प्रमुख अड्डा बन चुका है। पार्किंग के नाम पर यहां खुलेआम अवैध वसूली चल रही है,जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा दोनों खतरे में हैं।उन्होंने कहा कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में एक सामान्य परिवार के साथ हुई घटना ने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है।परिवार अपनी कार पार्क करने गया था,तभी पार्किंग माफिया के लोगों ने उनसे अवैध राशि की मांग की। जब परिवार ने मना किया तो उग्र भीड़ ने उनके वाहन पर हमला बोल दिया।इस दौरान कार में बैठी मासूम बच्ची भी पत्थर लगने से घायल हो गई।यह घटना पार्किंग से शुरू होकर हिंसा तक पहुंच गई,जो दर्शाता है कि रेलवे स्टेशन का पूरा पार्किंग सिस्टम माफिया के कब्जे में है।पुलिस और रेलवे प्रशासन की नाक के नीचे यह सब हो रहा है।पार्किंग के नाम पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन मालिकों से जबरन वसूली की जा रही है।जो विरोध करता है,उसे मारपीट या वाहन क्षति का सामना करना पड़ता है।यह स्थिति पूरे दुर्ग शहर की छवि को कलंकित कर रही है।उन्होंने दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से तत्काल संज्ञान लेने और रेलवे स्टेशन पार्किंग क्षेत्र में अवैध वसूली एवं नशे की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है तथा परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी करने की भी मांग किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3