*जिला पंचायत रायपुर की बैठक में विकास को मिली नई गति*

*जिला पंचायत रायपुर की बैठक में विकास को मिली नई गति*

*जिला पंचायत रायपुर की बैठक में विकास को मिली नई गति*
*जिला पंचायत रायपुर की बैठक में विकास को मिली नई गति*


*अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के सख्त निर्देश—हर गांव तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस*

खरोरा 
जिला पंचायत रायपुर के सभा कक्ष में आज सामान्य प्रशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में जिले के विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनियोजित तरीके से किया जाए, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को समय पर लाभ मिल सके।
उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि शालाओं में मूलभूत सुविधाओं—पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था—की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिन विद्यालयों के पास स्वयं का भवन नहीं है, वहां शीघ्र भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही स्थायी समिति के सचिव को निर्देशित किया गया कि समिति की बैठकों में अधिकारियों एवं सदस्यों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके और विकास कार्यों की सतत समीक्षा संभव हो।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन, उपाध्यक्ष, सभापति, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जहां योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश दिया गया।

श्री रोहित वर्मा जीकी खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3