" कुम्हारी में संकुल स्तरीय विदाई समारोह सम्पन्न "
मोहला मानपुर अं. चौकी जिला अंतर्गत विकासखंड मानपुर के ग्राम कुम्हारी में माध्यमिक शाला अड़जाल के प्रधान पाठक श्री के. के. भारती का सेवा निवृत्त होने व माध्यमिक शाला कुम्हारी में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती भागबत्ती यादव का प्रधानपाठक पद में पदोन्नति होने पर, संकुल स्तरीय विदाई समारोह रखा गया | कार्यक्रम के अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जिला मोहला मानपुर अं. चौकी श्री योगदास साहू के द्वारा सेवा निवृत्त प्रधान पाठक श्री के. के. भारती व भगबत्ती यादव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया | संकुल कुम्हारी के संकुल प्राचार्य श्रीमती अल्का विनीलाल अपने उद्बोधन में कहा - विदाई कार्यक्रम पुरानी यादों को याद करने और भविष्य के लिए शुभकामनाओं का मिश्रण होता है | श्री के. के. भारती अपनी सेवा के शुरुवाती दिनों को याद कर भावुक हो गए, उन्होंने कहा विदाई का समय हमेशा मुश्किल होता है, इस संकुल, विद्यालय ने मुझे बहुत कुछ यादगार पल दिए है | विदाई तो एक रिवाज है, बिछड़कर भी यादों में रहेंगे, प्रेम और सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए | श्रीमती भगबत्ती यादव अपने विदाई भाषण में कहा - यहां बिताएं हुए साल मेरे जीवन के सबसे सुंदर पल रहें है, आज जब हम इस स्कूल को अलविदा कह रहे है तो, पुरानी यादें ताजा हो रही है | मेरे सभी छात्र, छात्राएं शिक्षक, स्वीपर, रसोईया मेरे परिवार की तरह बन गए थे, सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं | भले ही हम यहाँ से जा रहे है लेकिन यहां की सीख और यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी | सभी छात्र-छात्राएं,शिक्षक और शाला परिवार नम आखों से अपने शिक्षिका को विदाई दिए |
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला शिक्षा अधिकारी जिला मोहला मानपुर अं. चौकी श्री योगदास साहू, संकुल प्राचार्य श्री अल्का विनीलाल, सेवानिवृत प्रधान पाठक श्री के. के. भारती, श्रीमति भागबत्ती यादव, शंकर साय आंचला अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति कुम्हारी, रोहित कोमा पूर्व सरपंच, श्रीमती गणेशिया बाई सोरी सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हारी, चोवा राम ठाकुर समन्वयक कुम्हारी, कुंजबिहारी साहू व्याख्याता, बिसनाथ जामड़े प्रधानपाठक कुम्हारी, नोहर सिंह रावटे समन्वयक भर्रीटोला, नईम खांन प्राथमिक शाला फुलकोड़ो, धनेश्वरी ढाले, रूपेंद्र कुमार नन्दे माध्यमिक शाला अड़जाल, बलिराम साहू, मानिक लाल कोठारी, प्रदीप कुमार मण्डवी, रोशन कुमार साहू बोधन लाल सलामे, अगसिया भुआर्य, भगेश्वरी भुआर्य, हुलसी भुआर्य, टिकेश्वरी ठाकुर, वशिष्ट कुमार नागराज, अजित महेश्वरी, गोपाल सिंह देहारे, दिलीप कुमार खुटेल, टेमन लाल भुआर्य, सतीश कुमार साहू, दिनेश साहू, रूपेंद्र कुमार नन्दे शिक्षक अड़जाल के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, ग्राम वासियों, छात्र - छात्राओं की उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए | कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो के प्रधानपाठक श्री भक्ता राम मंडावी के द्वारा किया गया |