जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल के प्रयास से ग्राम रत्नाबांधा में 20 लाख रुपये के दो प्रमुख विकास कार्यों को मिली मंजूरी।
प्रेस विज्ञप्ति
जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल के प्रयास से ग्राम रत्नाबांधा में 20 लाख रुपये के दो प्रमुख विकास कार्यों को मिली मंजूरी।
धमतरी: भारतीय जनता पार्टी के 'सबका साथ, सबका विकास'और सबका विश्वास के मूलमंत्र को धरातल पर उतारते हुए, धमतरी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 के अंतर्गत ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के ग्रामवासियों एवं स्कूल प्रबंधन,शाला विकास समिति के मांग अनुसार विभिन्न विकास कार्यों को एक नई गति मिली है। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद पंचायत सदस्य कीर्तन मीनपाल के अथक प्रयासों से ग्राम रत्नाबांधा में कुल 20 लाख रुपये की लागत के दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन स्वीकृत विकास कार्यों से न केवल गांव के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि आम नागरिकों और स्कूली छात्रों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
स्वीकृत कार्यों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
1.सीसी रोड निर्माण स्वीकृत राशि - 10 लाख रुपये :
ग्राम पंचायत रत्नाबांधा में राजेश मीनपाल के घर से लेकर पी.जी. कॉलेज रोड की ओर सीसी (सीमेंट कंक्रीट) रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी सुविधा होगी। विशेषकर बारिश के मौसम में होने वाली कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी तथा कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों का रास्ता सुगम होगा।
2.शासकीय स्कूल परिसर में शेड निर्माण स्वीकृत राशि - 10 लाख रुपये :
शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से, ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के शासकीय स्कूल परिसर में एक सर्वसुविधायुक्त शेड का निर्माण किया जाएगा। इस शेड के बन जाने से स्कूली बच्चों को खराब मौसम धूप और बारिश से बचाव मिलेगा। साथ ही, प्रार्थना सभा, मध्याह्न भोजन और अन्य सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
इन दोनों ही कार्यों की वर्तमान स्थिति शासन स्तर पर 'स्वीकृत' हो चुकी है और जल्द ही भूमिपूजन के साथ ही इन पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 15 कीर्तन मीनपाल ने कहा, कि इन सबका श्रेय क्षेत्र की जनता को जाता है "हमारा एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना और जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है। रत्नाबांधा में सड़क और स्कूल में शेड की अत्यंत आवश्यकता थी। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और 'सबका साथ, सबका विकास'और सबका विश्वास के संकल्प के तहत हम जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। इन कार्यों की स्वीकृति से ग्रामवासियों की पुरानी मांग पूरी हुई है।"
इन विकास कार्यों की सौगात मिलने पर ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के ग्रामीण जन जोहन पाल,अमरनाथ साहू,जितेंद्र तिवारी ,राहुल यादव , लिकेश मीनपाल,अजय मीनपाल ,देव कुमार तंबोली ,नोहर मीनपाल, विक्की मीनपाल,विजय मीनपाल,युवराज मीनपाल,और शाला विकास समिति के अध्यक्ष डोमन साहू,रामसिंग मांडवी,तेजनारायण मीनपाल,गोपाल साहू ने जनपद सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।