झेरिया धोबी समाज देवरबीजा राज का वार्षिक सम्मेलन एवं होली मिलन संपन्न समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

झेरिया धोबी समाज देवरबीजा राज का वार्षिक सम्मेलन एवं होली मिलन संपन्न समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

झेरिया धोबी समाज देवरबीजा राज का वार्षिक सम्मेलन एवं होली मिलन संपन्न समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान
झेरिया धोबी समाज देवरबीजा राज का वार्षिक सम्मेलन एवं होली मिलन संपन्न 
समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान 
बेमेतरा"" झेरिया धोबी समाज देवराबीजा राज का वार्षिक सम्मेलन एवं होली मिलन ग्राम भेड़नी के नर्मदा धाम में संपन्न हुआ।

भगवान शिव,संत गाडगे बाबा एवं नातिन धोबिन माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व पूजन अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात सभी सामाजिक बन्धुओं ने एवं पदाधिकारीयों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली त्यौहार की शुभकामनाएं दी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामकुमार निर्मलकर ने कहा कि समाज में खान-पान सादगी के साथ अपने बच्चों को शिक्षा, संस्कार देना अति आवश्यक है एवं नशेपान से दूर रखें। जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि समाज में अंतर जातिय विवाह के रोकथाम के लिए विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन सभी क्षेत्रों में होते रहना चाहिए व समाजिक नियमावली है कि जिस पदाधिकारी के बच्चे अंतर जातिय विवाह करते हैं तो उन्हें कोई भी सामाजिक पद में रहने का अधिकार नहीं यह हमारे पुरखों का नियम है। जिला महासचिव राजेंद्र निर्मलकर साजा ने कहां कि हम सभी को झेरिया धोबी समाज संगठन को मजबूत बनाना चाहिए व होली का त्यौहार बुराई में भक्ति के जीत का प्रतीक है। जिला प्रवक्ता शिव निर्मलकर ने कहा कि बेमेतरा जिला समाज संगठन को मजबूत करने वाले जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने बहुत मेहनत कर समाज को एक किए हैं जिसका परिणाम सभी सामाजिक राज्य व जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष दिखता है। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं नगद राशि सामाजिक अतिथियों के हाथों प्रदान किया गया।


इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष ठाकुरराम निर्मलकर, युवा जिला अध्यक्ष तारकेश्वर रजक, तिजऊ निर्मलकर, मंथीर निर्मलकर, बुधराम निर्मलकर, जनक निर्मलकर, विष्णु निर्मलकर, संतु निर्मलकर, सुंदरू निर्मलकर, जयसिंह निर्मलकर, खेमलाल निर्मलकर, तिलक निर्मलकर, बसंत निर्मलकर, त्रिलोचन निर्मलकर, कुमार निर्मलकर,भकत रजक, योगेश निर्मलकर, छन्नू निर्मलकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3