*होली पर डॉ. प्रतीक उमरे की अनूठी पहल,बच्चों के चेहरे पर दिखी मुस्कान*
होली के रंगीन त्योहार के अवसर पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने एक अनूठी सामाजिक पहल की शुरुआत किया।उन्होंने प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों को होली का त्योहार मनाने के लिए पिचकारी,गुलाल और गुब्बारों का वितरण किया।यह पहल न केवल बच्चों के चेहरे पर रंगों की चमक लाई,बल्कि त्योहार की खुशियां उन जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं।कार्यक्रम का आयोजन पोटिया प्राथमिक पाठशाला में किया गया,जहां स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।डॉ. प्रतीक उमरे ने स्वयं प्रत्येक बच्चे को पिचकारी,गुलाल,गुब्बारे का पैकेट भेंट किया।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की होली का त्योहार रंगों का उत्सव है,जो हमें एक-दूसरे से जोड़ता है और नफरत को मिटाकर प्रेम को बढ़ाता है।लेकिन इस खुशी को हर बच्चे तक
पहुंचाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।ये बच्चे हमारे समाज का भविष्य हैं।यह पहल इसलिए शुरू की ताकि वे भी बिना किसी कमी के होली मना सकें।भाजपा हमेशा से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और खुशहाली पहुंचाने का संकल्प लेती रही है और यह छोटी-सी कोशिश उसी दिशा में एक कदम है।बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान देखी,वह किसी भी रंग से ज्यादा खूबसूरत थी।उन्होंने इस पहल को एक वार्षिक कार्यक्रम बनाने की घोषणा भी की ताकि हर होली पर बच्चे बिना किसी कमी के त्योहार मना सकें।शाला के शिक्षकों ने डॉ. प्रतीक उमरे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पहलें बच्चों में त्योहारों के प्रति उत्साह बढ़ाती हैं और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाती हैं। कार्यक्रम में विषय रूप से लवकुश देशमुख,प्रखर भारद्वाज,शशांक राव,गोपाल ध्रुव एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।