दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न


विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश में तीव्र गति से हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया।
जेवरा-सिरसा से शिवनाथ नदी एनीकट मार्ग निर्माण का भूमिपूजन
जिला दुर्ग अंतर्गत जेवरा-सिरसा से शिवानाथ एनीकट मार्ग निर्माण कार्य (लंबाई 3.10 किमी, लागत राशि 289.89 लाख रुपये) का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह मार्ग सिरसा होते हुए भटगांव तक आवागमन को सुगम बनाएगा।
अध्यक्षता कर रहे विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2008 में इस मार्ग का निर्माण हुआ था, जिसके बाद अब पुनः स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव i का आभार व्यक्त किया।


सांसद विजय बघेल ने कहा कि जब विकास की बात होती है तो अत्यंत खुशी होती है। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है और मजदूर, किसान एवं आमजन के हित में किए गए वादों को पूरा करने का संकल्प निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि लगभग 20-25 वर्षों से लंबित विकास कार्यों की सूची अब स्वीकृत हो रही है, जो क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगी।
चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल महाविद्यालय हेतु पहुंच मार्ग निर्माण
जिला दुर्ग के चंदुलाल मोमेरियल कालेज भवन में छात्रावास (आवासीय एवं गैर-आवासीय) हेतु पहुंच मार्ग निर्माण कार्य (लंबाई 1.25 किमी, लागत 132.49 लाख रुपये) का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सरस्वती बंजारे (अध्यक्ष जिला पंचायत), श्रीमती कुलेश्वरी बंजारे, जितेंद्र यादव (सभापति जिला पंचायत), गोकुल वर्मा (सभापति जनपद पंचायत दुर्ग), कीर्तन साहू (सरपंच ग्राम कचादुर) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सांसद ने कहा कि स्व. चंदूलाल चंद्राकर जी से उनका पुराना संबंध रहा है और यह महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बने, यही प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव (लोक निर्माण विभाग) के विशेष योगदान से यह विकास संभव हुआ है।
कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र में 472.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
कुम्हारी नगर पालिका परिषद क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विकास कार्यों (लागत राशि 472.80 लाख रुपये) का भूमिपूजन वार्ड क्रमांक 05 बाजार चौक स्थित मानस भवन में किया गया।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में सुरेन्द्र कौशिक (जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग), श्रीमती तृप्ति चंद्राकर (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा दुर्ग), प्रमोद सिंह राजपूत (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी), धर्मेंद्र सिन्हा (मंडल अध्यक्ष भाजपा कुम्हारी), डिकेश पटेल (प्रभारी आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में सांसद ने कहा कि होली के पूर्व दीपावली जैसे विकास कार्यों का भूमिपूजन होना क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है। जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर जो विश्वास प्रकट किया है, उसी भाव के साथ निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास का उल्लेख करते हुए सभी को सतरंगी रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3