प्रेस विज्ञप्ति
नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 472.80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन वार्ड क्रमांक 05, बाजार चौक कुम्हारी स्थित मानस भवन में 472.80 लाख रुपये की लागत से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग लोकसभा श्री विजय बघेल रहे। अध्यक्षता श्रीमती वर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथियों में श्री सुरेन्द्र कौशिक (जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग), श्रीमती तृप्ति चंद्राकर (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा दुर्ग), श्री प्रमोद सिंह राजपूत (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी), श्री धर्मेंद्र सिन्हा (अध्यक्ष भाजपा कुम्हारी मंडल), श्री डिकेश पटेल (प्रभारी आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग नगर पालिका परिषद कुम्हारी) सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में श्रीमती मीना वर्मा ने कहा कि सांसद विजय बघेल जी के सतत प्रयासों से कुम्हारी क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। साथ ही उन्होंने होली के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि कुम्हारी के बाजार चौक में विकास कार्यों का यह शुभारंभ ऐतिहासिक है। उन्होंने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने जो घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच विश्वास जताया था, उसी भरोसे के आधार पर प्रदेश में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनी है और अब विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि होली के पहले दीपावली जैसा माहौल बनाते हुए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। जनता ने जिस विश्वास और भाव के साथ समर्थन दिया है, उसी के अनुरूप लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अधोसंरचना एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहे हैं। विकास को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए सभी को इसमें सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने सतरंगी रंगों के पर्व होली की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्षदगण लोकेश साहु,रितिका यादव,लता साहु, ममता साहु,हेमलता निषाद, अनुराग गुप्ता, हरिदास वैष्णव, प्रविण राव,ओंकार मार्कण्डेय, एवं भाजपा अशोक दीवान, मिथिलेश यादव राकेश पाण्डेय, रामाधार शर्मा, अरवती साहू, पी.एन. दुबे, अवधेश शुक्ला, कैलाश यादव, गोल्डी गोस्वामी, रामकुमार सिंह, छवि यादव, अनुज शुक्ला सहित समस्त पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।