तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
रायपुर जिला ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा पहुंची तिल्दा रात्रि में की पत्रकारों से चर्चा।
रायपुर जिला ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सोमवार रात्रि तिल्दा नेवरा शहर पहुंची, वे नेवरा पुलिस के साथ फ्लैग मार्च में शामिल होकर शहर भी भ्रमण की, तत्पश्चात उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।
पत्रकारों की चर्चा करते हुए एसपी ने कहा कि होली पर्व पर वे फ्लैग मार्च में माना से शुरू कर तिल्दा पहुंचे हैं, उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी गलत कार्य करता है या हुड़दंगी हुड़दंग करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अपराधियों, असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश है कि होली पर्व पर किसी भी तरह को कोई अशांति नहीं करें। सभी को अच्छे से होली पर्व को मनाने दें नहीं तो पुलिस काफी शक्ति से पेश आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि होली का पर्व अच्छे से मनाने वालों के साथ पुलिस है।
उन्होंने नेवरा थाना में भारी पुलिस बल की कमी पर कहा कि जल्द से जल्द ट्रैफिक बल सहित पुलिस बल की कमी दूर की जाएगी।
उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।
बाइट 1, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एस पी रायपुर जिला ग्रामीण