बेमेतरा:-भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर दिया विशेष जोर

बेमेतरा:-भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर दिया विशेष जोर

बेमेतरा:-भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर दिया विशेष जोर
बेमेतरा:-भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर दिया विशेष जोर


मेघू राणा बेमेतरा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गाड़ा मोड़ (परिक्षेत्र गोड़ गिरी, तहसील भीम भौरी) में इकाई साहू समाज गाड़ामोड़ द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवं इकाई पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री दीपेश साहू द्वारा भक्त माता कर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की l इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जय माँ गंगा जगराता ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। वहीं, गांव की दो नन्ही बालिकाओं ने “बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर विधायक ने दोनों बालिकाओं को 2,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने समाज की एकता, संस्कार और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “भक्त माता कर्मा जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। हमें अपने मूल्यों को संजोते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना होगा।”

उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं, जिनसे जुड़कर सभी को लाभान्वित होना चाहिए।

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने बताया कि क्षेत्र में निःशुल्क कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी तथा केंद्रीय विद्यालय, नालंदा परिसर’ जैसी पहल की गई है, जिससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि गांव का हर बच्चा उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचे और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करे।”
महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए विधायक ने मंच पर प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं की सराहना की और कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु 18 साल के उम्र होने पर हमारी सरकार द्वारा डेढ़ लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी l कार्यक्रम में विधायक ने समाज के लोगों से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को प्राथमिकता देने तथा नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।
उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्यजन:
कार्यक्रम में जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष नारद साहू, संगठन सचिव तारकेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू सहित भारत साहू, शांति साहू, देवदत्त साहू, राजेश साहू, मानसिंह वर्मा, राजू साहू, सालिकराम साहू, माखन साहू, रवि आडिल, द्रौपती साहू, आशीष परगनिया, पंकज वर्मा, परमेश्वर निषाद, कांता निर्मलकर, कविता, ओमप्रकाश साहू, अर्जुन साहू तथा ग्राम पंचायत की सरपंच इन्द्राणी एवं रजनीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं युवा उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3