📢 प्रेस विज्ञप्ति
जिला बिलासपुर कोन्हेर गार्डन मैं बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
दिनांक: _21/3/26______
सभी शिक्षक संगठनों की एकता बैठक संपन्न, दिल्ली प्रस्थान हेतु बनी रणनीति
जिला बिलासपुर में आज विभिन्न शिक्षक संगठनों की एक महत्वपूर्ण एकता बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षकों के हितों एवं लंबित मांगों के निराकरण हेतु आगामी 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली चलो आंदोलन में जिले से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने एक स्वर में टीईटी परीक्षा से जुड़ी समस्याओं एवं अन्य शैक्षणिक मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड से शिक्षक प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक मजबूत प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना किया जाएगा।
बैठक के दौरान यह रणनीति बनाई गई कि:
प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बैठक कर अधिकतम शिक्षकों को जोड़ा जाएगा।
दिल्ली जाने वाले शिक्षकों की सूची एवं यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के भविष्य और सम्मान से जुड़ा हुआ है, अतः सभी साथियों की सहभागिता अनिवार्य है।
अंत में सभी संगठनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शिक्षक गण उपस्थित थे जिनमें से रंजीत बनर्जी प्रदेश सालाकार, अश्वनी कुर्रे प्रदेश फेडरेशन प्रतिनिधि, विरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, चन्द प्रकाश प्रदेश प्रवक्ता फेडरेशन प्रदीप पांडेय, सर्व शिक्षक संघ प्रदेश संयोजक,रोहन शर्मा , जिला संयोजक फेडरेशन सुनील पाण्डेय,आभास श्रीवास,विकास कारवार सह संयोजक, रविंद्र खुट्टे , जिला सचिव,अजित कुजुर ब्लॉक संयोजक ,ढोलालाल पटेल,दशमंत जशवाल, इन्द्रमन मरावी, देवेन्द्र साहू, अनिमेष दीक्षित, संजय यादव मनोज महेश्वरी, कृष्णा कौशिक, मोहन यादव ,आदि बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक से नारा दिया—
“प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक एकता जिंदाबाद”उक्त जानकारी सुनील पाण्डेय जिला संयोजक