*खरोरा मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संगठन सुदृढ़ करने पर जोर*
*विधायक अनुज शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल रहे उपस्थित*
खरोरा।
पूर्व विधायक कार्यालय में खरोरा मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधायक अनुज शर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर 4 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अतिथियों ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी प्रशिक्षण वर्ग संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
वहीं विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो निरंतर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और संगठन विस्तार के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करती है। उन्होंने आगामी दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता वेदराम मनहरे, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि वर्मा ,मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, डॉ. गुलाब टिकरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष ,नरेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य शिवशंकर वर्मा, महामंत्री दुलेस साहू, घनश्याम चंद्राकर, नीलाम्बुज चंद्राकर, सोहन धीवर, सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर