*ग्राम भरुवाडीह कला में 26 मार्च को राम मंदिर नवनिर्माण एवं श्री रामलला मूर्ति स्थापना का भव्य धार्मिक आयोजन*

प्रेस विज्ञप्ति
 *ग्राम भरुवाडीह कला में 26 मार्च को राम मंदिर नवनिर्माण एवं श्री रामलला मूर्ति स्थापना का भव्य धार्मिक आयोजन* 

ग्राम भरुवाडीह कला में गुरुवार 26 मार्च को राम मंदिर के नवनिर्माण के उपलक्ष्य में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति स्थापना का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्य योगेश निषाद, गजेंद्र साहू, भगत राम निषाद, हीरा सिंह वर्मा, नारायण साहू, जागेश्वरी निषाद तथा रमेश निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति की भागीदारी रहेगी। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ हवन–पूजन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि संध्या 7:00 बजे महाआरती का आयोजन होगा तथा 7:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए रामायण पाठ रखा गया है। शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा एवं सरपंच चित्ररेखा सेतकुमार बंजारे ने संयुक्त रूप से बताया कि रात्रि कालीन कार्यक्रम में तुलसी के बोल मानस परिवार तोड़गाँव द्वारा भव्य धार्मिक प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण निर्मित होगा।
रामायण समिति एवं ग्राम भरुवाडीह कला के समस्त ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं आसपास के ग्रामों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ लेने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम को लेकर ग्राम में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3