तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
मां गायत्री माता मंदिर में 56 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।
नेवरा स्थित गायत्री माता मंदिर में इस चैत्र नवरात्रि पर्व पर भी ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है यहां पर दोनों पर्व में घृत की ज्योत जलाई जाती है, घी ज्योति कलश यहां पर प्रज्वलित की गई है, यहां पर कुल 56 ज्योति कलश जलाई गई है।
मां गायत्री माता मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना की जा रही है, यहां पर नवमी के दिन विशेष हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाता है।
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं,
पूर्णआहुति व हवन पूजन के बाद भंडारे का भी आयोजन यहां पर किया जाता है। नवमी पर पर गायत्री परिवार से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण भी उपस्थित होते हैं।