*श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई कर्मा जयंती: भक्ति माँ कर्मा जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न...*

बालोद -डौडी | 22 मार्च 2026
ग्राम चिखली, डौडी लोहारा तहसील में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की मूर्ति स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा एवं कर्मा जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर, गुलाल लगाकर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके साथ ही समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ,
इस अवसर पर साहू समाज चिखली के पदाधिकारियों द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी का पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों द्वारा भव्य कलश यात्रा एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

अपने उदबोधन में नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने भक्त माता कर्मा को नमन करते हुए कहा कि वे निष्काम भक्ति और समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं। माता कर्मा ने अपने निस्वार्थ प्रेम और सेवा से भगवान जगन्नाथ को भी अपनी खिचड़ी का भोग लगाने को विवश किया।
उन्होंने आगे कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दिखावे से नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम, समर्पण और सेवा से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। साथ ही उन्होंने समाज में एकता, भक्ति और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल और यादगार बन गया।
     इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्य चौधरी,लोकमान्य साहू, किशुन साहू लता साहू, खेमलाल साहू ललित साहू,चेतन साहू,रोहन साहू,कैलाश साहू,कुमार साहू रेवती साहू,लता साहू,नरेश साहू एवं ग्राम चिखली परिक्षेत्र के साहू समाज के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3