*शहीद अस्पताल के द्वारा टीवी जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 25 मार्च को होंगे विशेष कार्यक्रम*
विदित हो कि विश्व क्षय दिवस 24 मार्च को मनाया जाता है । इसे मनाये जाने का उद्देश्य टीवी (क्षय रोग ) के प्रति सामाजिक स्तर पर चेतना बढ़ाना एवं जन जागरूकता फैलाना है। जन जागरूकता कार्यक्रम के कड़ी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद अस्पताल के द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया गया है । जिसमें दिनांक 22 मार्च 2026 को ग्राम नलकसा मे TB जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया । जिसमे नुक्कड़ नाटक के द्वारा टी बी के बारे मे जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में डॉक्टर वेद, डॉक्टर प्रिया, डॉक्टर अमृता, कांतिलाल बघेल, धनीराम मेश्राम, ज्वेल शाह, बिहारीलाल ठाकुर उपस्थित थे । डॉ वेद के द्वारा तैयार किए गए नुक्कड़ नाटक को अस्पताल की ट्रेनिंग सिस्टरो के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
टीवी के बारे में गांव के लोगों के मन में उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया गया। लोगों को यहा विश्वास दिलाया गया कि टीवी छूत की बीमारी नहीं है ना ही इसका इलाज बहुत महंगा है । और ना ही किसी बड़े अस्पतालों में जाकर भर्ती होना पड़ता है । सरकार की ओर से इसके इलाज के लिए नि :शुल्क दवाइयां उपलब्ध है । तथा नियमित समय पर दवाई खाकर घरों में सावधानी पूर्वक सामान्य सदस्यों की तरह काम करते हुए इलाज कराया जा सकता है । दल्ली राजहरा में शहीद अस्पताल के द्वारा इसका इलाज निशुल्क किया जाता है । गांव वालों को बताया गया कि मरीज व्यक्ति की संकल्प, हौसला और परिवार की सहायता किसी भी व्यक्ति को टीवी मुक्त कर सकता है ।
अगली कड़ी मे दिनांक 25/03/2026 शाम 05 बजे से दल्ली राजहंरा नगर के मुख्य चौराहो ( शहीद वीर नारायण सिंह चौक, पर संध्या 5:00 बजे सुभाष चौक में संध्या 5:45 ,शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक (बस स्टेशन चौक)पर संध्या 6:30 बजे ) और जैन भवन चौक पर संध्या 7:15 बजे बाइक रैली के साथ शहीद अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सकों की टीम के साथ ट्रेनिंग सिस्टरो के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टी बी बीमारी के बारे मे जानकारी देंगे एवं लोगो मे फैले भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे।
शहीद अस्पताल की ओर से नगर वासियों से निवेदन किया गया है कि आपके पहुंच के करीब इन स्थानों पर उपस्थित होकर शहीद अस्पताल की ओर से जागरूकता अभियान के तहत दिखाए गए इस नुक्कड़ नाटक और संबोधन को अवश्य देखें ।