बेमेतरा:-कांग्रेस ने बूथ , पंचायत वार्ड कमेटियों के गठन के लिए नियुक्त किए प्रभारी

बेमेतरा:-कांग्रेस ने बूथ , पंचायत वार्ड कमेटियों के गठन के लिए नियुक्त किए प्रभारी

बेमेतरा:-कांग्रेस ने बूथ , पंचायत वार्ड कमेटियों के गठन के लिए नियुक्त किए प्रभारी
बेमेतरा:-कांग्रेस ने बूथ , पंचायत वार्ड कमेटियों के गठन के लिए नियुक्त किए प्रभारी


मेघू राणा बेमेतरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी ने बूथ कमेटी निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है । जिला कांग्रेस कमेटी ने बूथ को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के सभी ब्लाकों मे बूथ , पंचायत तथा वार्ड कमेटी गठन प्रभारी की नियुक्ति कर दी है । जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने नियुक्ति आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के अंतर्गत सभी बूथ , पंचायत एवं वार्ड कमेटी का गठन तत्काल प्रभाव से पूर्ण किया जाए ,साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही मंडल कमेटियों के प्रभारी नियुक्त कर बूथ निर्माण की प्रक्रिया मे सहयोग प्रदान किया जाए । साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि बूथ कमेटी का गठन सम्बन्धित बूथ पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे सर्वसम्मति से किया जाए , बैठक प्रकिया का फोटो एवं वीडियोग्राफी जिला कांग्रेस को कमेटी को अनिवार्य रूप से भेजी जाए ।गठन प्रक्रिया मे उदयपुर नवाशिविर मे पारित प्रस्ताव का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है । जारी आदेश के अनुसार प्राणीश चौबे उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा प्रभार थानखम्हरिया, जितेन्द्र उपाध्याय उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा प्रभार साजा, झम्मन बघेल उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा प्रभार नवागढ़, मोंटू तिवारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा प्रभार संबलपुर, छोटे लाल साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा प्रभार नांदघाट, सुमन गोस्वामी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा प्रभार (ग्रामीण) बेमेतरा, सतीश मारकंडेय महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा प्रभार बेरला, संतोष वर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा प्रभार नगर बेमेतरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3