*त्रिदिवसीय रामायण समारोह का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ समापन*

*त्रिदिवसीय रामायण समारोह का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ समापन*

*त्रिदिवसीय रामायण समारोह का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ समापन*
*त्रिदिवसीय रामायण समारोह का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ समापन*

खरोरा
ग्राम परसदा (कनकी) में आयोजित त्रिदिवसीय संगीतमय रामायण समारोह का रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श रामलीला मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।
समारोह का शुभारंभ 13 मार्च को हुआ था, जिसमें प्रतिदिन रामायण कथा, भजन-कीर्तन एवं रामभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तीनों दिनों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करते रहे और भक्ति रस में सराबोर हुए।
समापन दिवस पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, रामायण पाठ एवं आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण होता है तथा लोगों में आपसी भाईचारा और सद्भावना बढ़ती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के सभी नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3