बेमेतरा/बेरला: भारतीय जनता पार्टी बेरला मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ
बेमेतरा/बेरला: भारतीय जनता पार्टी बेरला मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ
मेघू राणा बेमेतरा।प्रशिक्षण का शुभारंभ भाजपा के विचार पुरुष, भारत माता के पूजा, दीप प्रज्वलित और भाजपा के झंडा फहरा कर किया गया, प्रशिक्षण 8 सत्रों में संपन्न हुआ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में मंडल के 170 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिला अध्यक्ष अजय साहू जी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण को गंभीरता से सुनने और उसे अमल कर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
प्रथम दिवस प्रथम सत्र को राजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक जी ने भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अनुष्ठान के विषय में गहराई के साथ कार्यकर्ताओं को बताया, द्वितीय सत्र को जिला पंचायत प्रतिनिधि गोवेंद्र पटेल जी ने पार्टी के इतिहास में प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को बताया, तृतीय सत्र को जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल जी ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन आगामी कार्यक्रम बूथ स्तरीय स्थानीय कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं में बताया कि हमें सिर्फ चुनाव के ही दृष्टि कोण से नहीं बल्कि जन कल्याण के हिसाब से जनता से जुड़ कर अपने बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया
चतुर्थ सत्र को पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी जी ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि को लेकर बहुत गहराई के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया, पंचम सत्र को प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य हर्षवर्धन तिवारी जी ने पार्टी के कार्य पद्धति के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया
द्वितीय दिवस के प्रथम एवं षष्ठम सत्र को सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक संजीव तिवारी जी ने छत्तीसगढ़ में जन संघ और भाजपा के बारे में बताया कि जन संघ से लेकर आज तक कार्यकर्ताओं ने कैसे पार्टी की नींव को मजबूत किया जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चौथी बार प्रचंड बहुमत से बना जिसके कारण आज हमारी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रहा है
जिला उपाध्यक्ष प्राणिश रजक जी ने AI सरल ऐप और नमो ऐप के बारे में बताया कि कैसे प्रतिदिन हमारे जीवन का 2 से 2.5 दिन सोशल मीडिया में बीतता है, हमें भ्रम खबरों का पुरजोर प्रतिकार करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करना चाहिए, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया जी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां और क्रियान्वयन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई शौचालय, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान, महतारी वंदन, लखपति दीदी जैसे अनेकों योजनाओं के बारे में बताया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू जी ने कहा कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रशिक्षण लेने वाले बेरला मंडल में उपस्थित जो बताता है कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के सफल कार्यक्रम के लिए बेरला मंडल अध्यक्ष डोमेन्द्र सिंह राजपूत जी ने सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थिति और सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अतिथि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सभापति प्रीतम सिंह चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल राज देशलहरा, पूर्व जिला पंचायत सभापति पुष्पा टकेश साहू जी के साथ भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित आशीष सोनी, जिला प्रवक्ता रोहित माहेश्वरी, महामंत्री नारायण पटेल और थानेश्वर साहू, उपाध्याय यतीश द्विवेदी, कन्हैया वर्मा, विमला जगदीश कुर्रे और गंगाधर साहू, मंत्री अरविंद ठाकुर, सीमा वर्मा, कन्हैया सेन, मीडिया प्रभारी कमल साहू, रमेश सिन्हा, बलराम सिवारे, बलराम यादव, विक्की ओग्रे, नितेश सोनी, सिम्पू परगनिया, नीरज राजपूत, लीला राम साहू, बीरेंद्र साहू, लेखराम साहू, दीक्षांत साहू, शिव झड़ी सिन्हा, युगल पाटिल, सरपंच संघ अध्यक्ष रघुवीर सिन्हा, उपाध्याय संतोष साहू,पार्षद लक्ष्मी लता वर्मा, पूजा धीवर, उमा नेताम, भुनेश्वरी टंडन, NK तिवारी, रूपचंद धीवर, किशुन साहू, किशन साहू, डामन साहू, खुमान साहू, होलु राम साहू, नैनदास कुर्रे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।