प्रेस विज्ञप्ति
डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई-3 में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
भिलाई-3।
डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई-3 में पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अश्विनी महाजन ने की।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. श्रीमती अनुपमा अस्थाना (क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक), श्री भूपेन्द्र कुलदीप, श्री विपिन चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि), श्री गौरीशंकर जी, श्री बालमुकुंद वर्मा, श्री तुलसी धुर्व, श्री श्याम सुंदर जायसवाल, श्री परमजीत सिंह, श्री धीरेन्द्र प्रसाद, श्री वीरेन्द्र गढ़वाल एवं श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं राजकीय गीत के साथ किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए निरंतर प्रगति की कामना की।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1983 में महाविद्यालय की शुरुआत लगभग सवा सौ विद्यार्थियों से हुई थी और अनेक उतार-चढ़ाव के बाद आज यहां हजारों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निजी महाविद्यालयों की अधिकता के बावजूद यह शासकीय संस्था कम संसाधनों में भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है, जो गर्व का विषय है।
उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “आज के युग में ज्ञान-विज्ञान की नई-नई बातें सामने आ रही हैं, ऐसे में आप सभी विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य हैं,” उन्होंने कहा।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पालकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित