बेमेतरा मे मातृ-पितृ पूजन दिवस का भव्य आयोजन
विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित
मेघू राणा बेमेतरा, ।बेमेतरा शहर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में परम पूज्य संत श्री आशारामजी बाबूजी आश्रम एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति, बेमेतरा के तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन दिवस का भव्य एवं संस्कारमय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पार्षद विकाश तम्बोली पार्षद प्रतिनिधि रोशन दत्ता पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटू राम साहू सहित समीति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे l कार्यक्रम की शुरूआत परम पूज्य बाबा संत श्री आशाराम बाबू जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलन कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियो के मंगलमय जीवन की कामना की l कार्यक्रम मे बाल संस्कार स्कुल के बालक बालिकाओं ने शानदार अखाडा का प्रदर्शन किया l जिसे देख उपस्थित जनसमूह मंत्र मुग्ध हो गया और ताली की गड़गड़ाहट से से बच्चों का उत्सावर्धन किया l
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में माता-पिता एवं बच्चे उपस्थित रहे। संपूर्ण वातावरण “मातृ देवो भवः, पितृ देवो भवः” के मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। पुरे विधि विधान के साथ बच्चों ने अपने अपने माता पिता का शिक्षक शिक्षिकाओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया l विधायक श्री साहू ने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान नन्ही बेटी ईष्या साहू द्वारा विधि-विधान से आरती उतारकर विधायक श्री दीपेश साहू का पूजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक आयाम प्रदान किया। यह दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी रहा।
विधायक श्री साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में नैतिकता, कृतज्ञता और पारिवारिक एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी आयोजकों, अभिभावकों एवं बच्चों को साधुवाद देते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से माता-पिता के चरण पूजन का आयोजन किया गया, जिससे पूरे परिसर में भावनात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया।
विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की आज मैं यहाँ केवल एक जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक पुत्र के रूप में उपस्थित हूँ। जब मैं इस मंच से सामने बैठे हजारों माता-पिता और उनके चरणों में झुकते बच्चों को देख रहा हूँ, तो मुझे लगता है कि भारत की आत्मा आज भी जीवित है और वह हमारे संस्कारों में बसती है।
माता-पिता केवल हमारे जीवनदाता नहीं हैं, वे हमारे प्रथम गुरु हैं, हमारे मार्गदर्शक हैं, हमारे लिए ईश्वर का साक्षात स्वरूप हैं। ‘मातृ देवो भवः, पितृ देवो भवः’ केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का मूल मंत्र है। आज के आधुनिक युग में हम बहुत कुछ प्राप्त कर रहे हैं सुविधाएँ, तकनीक, ऊँची इमारतें लेकिन यदि हमारे जीवन से संस्कार चले गए, तो सब कुछ अधूरा है।
जब नन्ही बेटी ईष्या ने आरती उतारी, तो मुझे लगा कि हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी है। यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।nमैं युवाओं से कहना चाहता हूँ — आधुनिक बनिए, आगे बढ़िए, सपने देखिए, लेकिन अपने माता-पिता के आशीर्वाद को कभी मत भूलिए। उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। आइए हम संकल्प लें कि हम अपने घरों में, अपने बच्चों में और अपने समाज में संस्कारों की ज्योति जलाए रखेंगे। संस्कार ही वह शक्ति है जो पीढ़ियों को महान बनाती है।”अंत मे विधायक दीपेश साहू ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन आने वाले साल में बेमेतरा नगर में ही नहीं अपितु पूरे जिले में इस प्रकार के कार्यक्रम का और भव्य रूप से आयोजन होना चाहिए l
इस कार्यक्रम में संजय साहू, भगवती साहू, विक्रम साहू, भुवन साहू, अयोध्या यदु, गणेश पटेल, कन्हैया साहू, हेमलाल साहू, सोनू साहू, प्रदीप साहू, कुश कश्यप, योगेंद्र साहू, अनूप यादव, डॉ. रेवापाल, सुदर्शन साहू, जगत साहू, डॉ. जनक साहू, ओमप्रकाश साहू, विमल साहू, मनोज साहू, यमन देवांगन, खुमान श्रीवास, तोपेश्वर साहू, मनोज श्रीवास जैसे कई गणमान्य लोग शामिल थे।