सूरजपुर व जांजगीर चापा में केंद्र सरकार के श्रमिक हितैषी बजट पर श्रमिकों से संवाद करेंगे अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा

सूरजपुर व जांजगीर चापा में केंद्र सरकार के श्रमिक हितैषी बजट पर श्रमिकों से संवाद करेंगे अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा

सूरजपुर व जांजगीर चापा में केंद्र सरकार के श्रमिक हितैषी बजट पर श्रमिकों से संवाद करेंगे अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा
सूरजपुर व जांजगीर चापा में केंद्र सरकार के श्रमिक हितैषी बजट पर श्रमिकों से संवाद करेंगे अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा
रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त योगेश दत्त मिश्रा 16 एवं 17 फरवरी 2026 को दो दिवसीय प्रवास पर सुरजपुर एवं जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रमिक संवाद कार्यक्रमों में भाग लेकर श्रमिकों से सीधा संवाद करेंगे तथा केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत श्रमिक हितैषी बजट पर अपनी बात रखेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः सुरजपुर आगमन के पश्चात माननीय अध्यक्ष जी सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके उपरांत ग्राम तिलसिवा स्थित ऑडिटोरियम भवन में आयोजित श्रमिक संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल होकर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अनुभव साझा करेंगे।
श्रमिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय योगेश दत्त मिश्रा जी केंद्र सरकार के बजट में श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। वे बताएंगे कि केंद्र सरकार का यह बजट किस प्रकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा, आवास तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने वाला है। साथ ही वे श्रमिकों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर उनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जी श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए यह भी स्पष्ट करेंगे कि केंद्र सरकार श्रमिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और बजट में किए गए प्रावधान इसी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। श्रमिक हितों से जुड़े सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः माननीय अध्यक्ष जी जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के पश्चात वे जिला ऑडिटोरियम, कलेक्टर रोड में आयोजित श्रमिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां भी वे श्रमिकों से संवाद कर केंद्र सरकार के बजट में श्रमिकों के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों, कल्याणकारी योजनाओं तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
माननीय योगेश दत्त मिश्रा जी के इस दौरे को श्रमिक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उनके दौरे से श्रमिकों में उत्साह का वातावरण है और केंद्र सरकार की श्रमिक कल्याणकारी नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3