*खरोरा में 14–15 फरवरी को होगा श्री शिव परिवार स्थापना महोत्सव*

*खरोरा में 14–15 फरवरी को होगा श्री शिव परिवार स्थापना महोत्सव*

*खरोरा में 14–15 फरवरी को होगा श्री शिव परिवार स्थापना महोत्सव*
*खरोरा में 14–15 फरवरी को होगा श्री शिव परिवार स्थापना महोत्सव*

खरोरा
नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित शिव मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के पास 14 एवं 15 फरवरी 2026 को श्री शिव परिवार स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन समस्त वार्डवासी, वार्ड क्रमांक 8 खरोरा द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन के प्रथम दिवस 14 फरवरी, शनिवार को प्रातः 10 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे देव आवाहन एवं जलाधिवास तथा दोपहर 1 बजे अन्नाधिवास की धार्मिक विधियां संपन्न होंगी। संध्या 5 बजे हवन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 15 फरवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे सर्व देव पूजन किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 11 बजे नगर भ्रमण निकाला जाएगा। दोपहर 12 बजे शिव परिवार की स्थापना, महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3