दल्ली राजहरा में सजेगी 'मुस्कान स्टार नाइट' की शाम: शिकारी बाबा मंडई महोत्सव कल
दल्ली राजहरा। स्थानीय वार्ड क्र. 05, शिकारी बाबा वार्ड स्थित 256 चौक पर कल, 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को 'श्री श्री शिकारी बाबा मंडई उत्सव' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस वार्षिक धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
उत्सव की आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य आकर्षण 'मुस्कान स्टार नाइट' होगी। रात्रि 9:00 बजे से शुरू होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मुस्कान अपनी प्रस्तुति देंगी।
बता दें कि मुस्कान ने 'आई लव यू', 'बेनाम बादशाह', 'मोर जोड़ीदार 2', 'माटी पुत्र' और 'गोलमाल' जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। उनके आगमन को लेकर युवाओं और स्थानीय निवासियों में काफी क्रेज है।
श्री श्री शिकारी बाबा मंडई उत्सव समिति, वार्ड क्र. 05 के सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समिति का कहना है कि भक्तों और दर्शकों की उपस्थिति ही इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।
कार्यक्रम का विवरण:
तिथि: 10 फरवरी 2026, मंगलवार
स्थान: 256 चौक, वार्ड क्र. 05, शिकारी बाबा वार्ड, दल्ली राजहरा (बालोद)
समय: रात्रि 9:00 बजे से