बेमेतरा:-लावातारा में विकास और संस्कृति का संगमनवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं छत्तीसगढ़ लोक कला महोत्सव संपन्नविधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
बेमेतरा:-लावातारा में विकास और संस्कृति का संगम
नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं छत्तीसगढ़ लोक कला महोत्सव संपन्न
विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
मेघू राणा बेमेतरा। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लावातारा (ढा) में विकास और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। एक ओर यादव पारा में ₹6 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ l वहीं दूसरी ओर जय मां शारदा सेवा व झांकी समिति एवं जय चंडी मां मानस मंडली तथा समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
नवनिर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह भवन क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक आयोजनों के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि “विकास कार्य केवल भौतिक संरचनाओं तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज को जोड़ने और सुविधाओं को सुलभ बनाने का माध्यम होते हैं। ग्रामवासियों के चेहरे पर खुशी देखकर यह विश्वास और मजबूत होता है कि विकास कार्य ही जनसेवा की सबसे बड़ी पहचान हैं।”
इसके पश्चात आयोजित छत्तीसगढ़ लोक कला महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजक समितियों एवं ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में संस्कृति और विकास दोनों का समान रूप से आगे बढ़ना आवश्यक है।
कार्यक्रम में सरपंच संघ अध्यक्ष रघुवीर ‘पिंटू’ सिंह, जनपद सदस्य सुश्री सीमा टिकरिहा, पूर्व सरपंच जीता राम सिंह वर्मा, प्रवीणचंद्र सुराणा, दाऊजी, दीपक यादव (उपाध्यक्ष, सरपंच संघ), जनपद पंचायत बरला से खेमलाल वर्मा, इधर राम वर्मा, पंचगनी पूर्णिमा निषाद, जानकीबाई किशन निषाद, विजय कुमार वर्मा, ट्रेनिंग निषाद, हरिश्चंद्र यादव, चेतन कुमार यादव, सहोदराबाई जांगिड़, अनीता जांगड़े, शिवप्रसाद बंजारे, नीताबाई गायकवाड, नीलकंठ देशलहरी, उषा देशलहरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कलाकार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, आयोजक समितियों एवं समस्त ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन और विकास कार्य की सौगात के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के समग्र विकास सामाजिक, सांस्कृतिक और आधारभूत संरचना के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगे।