मोदी सरकार 3.0 के बजट का राजहरा में हुआ सीधा प्रसारण; भाजपा नेताओं ने किया सामूहिक श्रवण
दल्लीराजहरा। केंद्र की मोदी सरकार 3.0 के आम बजट 2026 को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल देखा गया। इसी कड़ी में भाजपा राजहरा मंडल द्वारा बजट के सीधे प्रसारण के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से बजट भाषण को सुना।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू, मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू और पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री श्याम जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने बजट की बारीकियों पर चर्चा की।
बजट श्रवण कार्यक्रम में संगठन की सक्रिय सहभागिता रही, जिसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित थे:
मंडल पदाधिकारी: महामंत्री श्री रमेश गुजर व श्री प्रकाश ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्री कैलाश जैन, मंत्री श्री समर्थ लखानी।
पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश दसोड़े, श्री राकेश द्विवेदी, श्री सुरेश जायसवाल, श्री तरुण साहू, श्री निर्मल पटेल, श्री सोमेश जायसवाल, श्री गिरधर सिंहा, श्रीमती पूरोबी वर्मा, श्रीमति नंदा पसीने, श्री रमेश जैन, श्री श्रीजीत, श्री एम.डी. इमरान, श्री दनमदीप, श्री मोंटी छतवाल, श्री सागर गनिर, श्री राहुल साहू, श्री राहुल शर्मा एवं श्री नदीम।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने मोदी सरकार 3.0 के इस बजट को जनहितैषी और 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने वाला बताया। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए रोडमैप तैयार करता है। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बजट की सराहना करते हुए इसे बुनियादी ढांचे और स्थानीय विकास को गति देने वाला बताया।