भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अंतर्गत मंडल देवरी द्वारा आज बजट भाषण श्रवण कार्यक्रम का आयोजन बजट–2026 की नवीन घोषणाओं, जनहितकारी योजनाओं तथा देश की आर्थिक दिशा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अंतर्गत मंडल देवरी द्वारा आज बजट भाषण श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दुलारी देवांगन, सभापति जनपद पंचायत डौंडी लोहारा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री विवेक वैष्णव जी ने की। इस अवसर पर बजट कार्यक्रम के प्रभारी एवं मंडल कोषाध्यक्ष श्री नरेश साहू जी सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) ध्यानपूर्वक सुना। वक्ताओं ने कहा कि बजट 2026 राष्ट्र निर्माण, आर्थिक सुदृढ़ता, विकास और जनकल्याण की दिशा में एक सशक्त एवं दूरदर्शी कदम है।
बजट–2026 की नवीन घोषणाओं, जनहितकारी योजनाओं तथा देश की आर्थिक दिशा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो अत्यंत सफल रहा।