यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति, सेक्टर 9 हॉस्पिटल मैदान में विजय बघेल l जी, सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग के सौजन्य से महिला चेंजिंग रूम निर्माण हेतु ₹5 लाख की राशि सांसद निधि से प्रदान की गई।
आज दिनांक 22/02/2026
प्रेस विज्ञप्ति
यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति, सेक्टर 9 हॉस्पिटल मैदान में विजय बघेल l जी, सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग के सौजन्य से महिला चेंजिंग रूम निर्माण हेतु ₹5 लाख की राशि सांसद निधि से प्रदान की गई।
इस अवसर पर सेक्टर 9 फुटबॉल मैदान में महिला चेंजिंग रूम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश वर्मा जी, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद सिंह जी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता श्री संजय दानी जी (नगर निगम भिलाई), जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव श्री पोख़न साहू जी, विकासखंड पाटन के क्रीड़ा अधिकारी श्री संतोष यादव जी सहित समिति के सदस्यगण— अल्प राव, जयंत वर्मा, सुनील गोसाई, शशांक झोलदेव, मुकेश गोसाई, राम मोहन राव, अजीत सिंह, जागेश्वर वैष्णव, बंगारू मोहन, मोहन ताड़ी, फारुख बेग, श्याम मालेकर, संतोष सोनी, अमित हरपाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार, प्रदेश व्यायाम शिक्षक संघ से यतेश साहू, राघवेंद्र सिंह, निखिल जामभूलकर एवं यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति के कोच सुमन दादा, राष्ट्रीय खिलाड़ी बालिकाएं एवं बालक तथा समिति की फुटबॉल टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महिला खिलाड़ियों की सुविधा एवं सशक्तिकरण की दिशा में यह सराहनीय पहल क्षेत्र के खेल विकास में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।