अनीश अग्रवाल बने आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल
मेघू राणा बेमेतरा। नगर के बेहद ऊर्जावान सामाजिक कार्यकर्ता अनीश अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर मनोयन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में अत्यंत हर्ष व्याप्त है। इसके पहले भी अनीश ने भाजपा मण्डल कोषाध्यक्ष सहित पार्टी के अनेक पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया है। उनकी ऊर्जा व संगठन क्षमता को देखते हुए पार्टी नें उन्हें समय-समय पर विभिन्न स्थानीय व लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अपनी नियुक्ति पर अनीश ने स्थानीय नेताओं सहित, जिला अध्यक्ष अजय साहू, विधायक ईश्वर साहू व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है व विश्वास दिलाया कि अपनी जिम्मेदारियों का वे पूरी तन्मयता से निर्वहन करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर बधाई देने वालों में विधायक ईश्वर साहू, जिला अध्यक्ष अजय साहू, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष केशव पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता चन्दन अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला उपाध्यक्ष नमिता सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि चन्दन अग्रवाल, मंडल महामंत्री घनश्याम ठाकुर व आदर्श जोशी, संतोष देवांगन, आयुष अग्रवाल, घसिया निषाद, रामस्नेही नामदेव, संतोष तेली, बलराम निषाद, कौशल सिन्हा, साकेत सिंघानिया, विकास सिंघानिया, वीरेंद्र जोशी, संजय बंसल प्रवेश ध्रुव, चंद्रशेखर राजपूत, मनीष रात्रे, विजय शर्मा, नेहा जीतेन्द्र सिन्हा, रुद्रेश अग्रवाल, अतुल सिंघानिया, राहुल छाबड़ा, मनीष अग्रवाल, मनीष कंकरवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगरवासी प्रमुख रहे।