*छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का महा अधिवेशन एवं आदर्श विवाह चांपा (सैहा) में आयोजित है।*
*समाज के लगभग दस हजार प्रतिनिधियों के सम्मिलित होने का अनुमान।*
खरोरा
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वाधान में आगामी 21 एवं 22 फरवरी को छत्रपति शिवाजी सभा स्थल (हाई स्कूल मैदान) ग्राम चांपा (सैहा) जिला बलौदा बाजार में दो दिवसीय महा अधिवेशन संपन्न होने जा रहा हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए केंद्रीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा एवं सुनील नायक राज सचिव रायपुर राज ने बताया कि आगामी 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय महाधिवेशन में वर्ष भर की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही समाज की ओर से आगामी वर्ष किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
ज्ञात हो कि महा अधिवेशन के प्रथम दिवस 21 फरवरी को कुल 400 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए छत्रपति शिवाजी सभा स्थल (हाई स्कूल मैदान) ग्राम चांपा (सैहा) में संपन्न होगी। इस महा अधिवेशन में आदर्श विवाह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज के कुल 10 जोड़े युवक-युवतियों का आदर्श विवाह संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के इस महा अधिवेशन में पूरे प्रदेश से विभिन्न जन प्रतिनिधियों के अलावा लगभग 10000 हजार सामाजिक जनों के भाग लेंगे । वर्मा जी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस दो दिवसीय महा अधिवेशन को कुल चार सत्रों में विभाजन किया गया है, जिसमें 21 फरवरी की प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि होंगे माननीय श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा एवं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि होंगे माननीय श्री भूपेश बघेल जी पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन। द्वितीय दिवस 22 फरवरी के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि होंगे माननीय श्री रमेश बैस जी पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि होंगे माननीय श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री टंकराम वर्मा जी कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के साथ ही मंच साझा करेंगे माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद लोक सभा रायपुर। कार्यक्रम के प्रत्येक सत्र में अतिथिगणों के साथ ही समाज के प्रथम पंक्ति के उपस्थित सामाजिक जन प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किए जाएगा।
यह जानकारी
*यशवंत सिंह वर्मा (केंद्रीय महामंत्री)
*छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने दी
श्री रोहित वर्मा जी की खबर