*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में दमनदीप सिंह को पुनः बड़ी जिम्मेदारी बने जिला उपाध्यक्ष*
दल्ली राजहरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद में संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला अध्यक्ष समीर खान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस विस्तार में दल्ली राजहरा के सक्रिय, कर्मठ एवं जुझारू युवा नेता दमनदीप सिंह को पुनः महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दमनदीप सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और लगातार जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। इससे पूर्व वे नगर अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं।
अपने पिछले कार्यकाल में दमनदीप सिंह ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने, हितग्राहियों को जोड़ने एवं संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के कारण ही उन्हें पुनः मोर्चा में स्थान दिया गया है।
जिला अध्यक्ष समीर खान ने कहा कि संगठन की रीति-नीति, विचारधारा एवं सेवा भाव से प्रेरित होकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जा रही है। दमनदीप सिंह जैसे युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता संगठन को नई दिशा देने में सक्षम हैं और उनके नेतृत्व में मोर्चा और अधिक मजबूत होगा।
नियुक्ति के बाद दमनदीप सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मकमूर इकबाल खान, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला महामंत्री राकेश “छोटू” यादव, सौरभ लुनिया, जिला अध्यक्ष समीर खान, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने दमनदीप सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से दल्ली राजहरा सहित पूरे जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।