*भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया विष्णु देव साय का जन्मदिन।*
*संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया, खीर पुरी का वितरण किया गया।*
*बालोद, दिनांक 21 फरवरी 2026 (शनिवार)*
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बालोद में, सुशासन का सूर्योदय लाने वाले महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध, सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी ,छत्तीसगढ़ विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी का जन्मदिन धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय में संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया तथा मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें संगीतमय रामायण पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद स्वरूप खीर-पूरी बांटी गई तथा कार्यालय के बाहर राहगीरों को भी खीर-पूरी का वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने कहा -ईश्वर से प्रार्थना है की आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नित नई ऊंचाइयों पर स्थापित होता रहे, मां दंतेश्वरी की कृपा सदा आप पर बनी रहे।
एवं सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर के बाहर उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया।
जिले के सभी मंडलों एवं सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने,फल वितरण एवं विभिन्न कार्यक्रम कर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जन्म दिन मनाया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, हरीश कटझरे, टिनेश्वर बघेल, सुरेंद्र देशमुख, जितेंद्र साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, प्रेम साहू, निशा योगी, कमलेश सोनी, प्रदीप साहू, मुकेश कौडो, कमल पनपालिया, लोकेश श्रीवास्तव, अरुण साहू, दयानंद साहू, दुर्जन साहू, दानेश्वर मिश्रा, राकेश बंटी बाफना, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, श्रीकांत वर्मा, रविंद्र टेमरिया, संजय शर्मा, हरिश्चंद्र साहू, सदानंद साहू, वीरेंद्र साहू, संतोष साहू, प्रीती देशमुख, दीप्ति साहू, सीता नेताम, भुवनेश्वरी चंद्राकर, क्षमता चंद्राकर, दिव्या बजाज, श्वेता राजपूत, राजेश्वरी डड़सेना, संजू कौमार्य, संतोष पाठक, टिक्कू यादव, रेवा, दिनेश सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद