*भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 में प्राथमिक शला धोबनी ब से शशिकला एवं हसीना ने बाजी मारी*
बालोद जिला के आदिवासी वनांचल गाँव जो तांदुला बांध से लगा हुआ है शासकीय प्राथमिक शाला धोबनी ब के दो छात्राओं ने *भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026* में विकासखंड स्तर में शशिकला कक्षा पांँचवी प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान पर अपनी झोली में भरने वाली कु. हसीना ने प्राथमिक शाला धोबनी ब को गौरवान्वित करने में सफल रही .. इस साल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिन्होंने अपने प्रतिभा के बल पर रुचि, लगन व कड़ी मेहनत के साथ आदिवासी विकासखंड डौंडी का नाम रोशन करने में सहभागिता का परिचय दिया है ।
संस्था के प्रधान पाठक श्रीमती मंजुलता श्रवण ने इसकी उपलब्धि पर बधाई संप्रेषित करते हुए कहा कि इसी तरह आने वाले प्रतियोगी परीक्षा में भी निखर कर सामने आते रहे और अपने योग्यता का आकलन नित आयामों के साथ ऊंँची शिखर पर पताका लहराते रहे और स्कूल को नई उम्मीद व सोंच के साथ ऊर्जित होकर नई उड़ान के साथ मुकाम पर पहुंँचे.. इन दोनों के बच्चों के उपलब्धि पर संकुल समन्वक उत्कल कुमार साहू, माधो राम सर्पा, नकुल एलेन्द्र, बी के विश्वकर्मा एवं उनके पालक उपस्थित रहे और इसके इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयांँ संप्रेषित करते हुए हमेशा नवाचार के क्षेत्र में आगे आने की नसीहत दी और साथ ही समस्त प्रतिभागी बच्चे हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र सम्मान कर उनके हौसलों को बुलंद किया गया... शशिकला एवं हसीना दोनों बच्चे को बेहतरीन रंगीन प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इन दोनों बच्चों की उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है।