*स्व. रामप्रसाद देवांगन शास. महाविद्यालय, खरोरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह*
खरोरा
स्व. रामप्रसाद देवांगन शास. महाविद्यालय, खरोरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शंपा चौबे, प्राचार्य, डॉ मधुलिका अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य बीरगांव महाविद्यालय, ईश्वरी प्रसाद देवांगन, रामचरण देवांगन, हरीश देवांगन, के एस चौबे आदि अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में मां भगवती सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का आरंभ राजगीत पश्चात समस्त अतिथियों को पुष्पपौध भेंट कर अभिनंदन किया गया। प्राचार्य डॉ. शंपा चौबे ने स्वागत उद्बोधन के साथ महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धि को मंचस्थ अतिथियों के समक्ष रखा और कहा कि NEP 2020 की भूमिका विकसित भारत में अहम होगी। महाविद्यालय का सेक्टर लेवल खेल में भाग लेना, एन सी सी हेतु प्रयास, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, कारगिल दिवस, संविधान दिवस, महाविद्यालय में आयोजित करियर काउंसलिंग, ड्रोन बनाने के लिए विंग्स ऑफ टुमारो आदि कार्यक्रमों से अवगत करायीं । तथा NIC 2025 में महाविद्यालय की छात्रा अरीबा अली ने रायपुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक पेड़ मां के नाम, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, सैनिकों के लिए आयोजित रक्षा दिवस के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईश्वरी देवांगन जी ने विद्यार्थियों को मेहनत करने हेतु प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों के पढ़ाई हेतु आर्थिक एवं अन्य किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक बी.ए. अंतिम वर्ष में प्रथम टोनी गायकवाड,
वाणिज्य अंतिम वर्ष में प्रथम तुकेश्वरी देवांगन और विज्ञान अंतिम वर्ष में प्रथम ज्योति देवांगन को मुख्य अतिथि के करकमलों से प्रशस्ति पत्र, मेडल और 2500/- रुपये सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया । तिलक देवांगन को महाविद्यालय का श्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार प्रदान किया गया।
वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रीड़ा उत्सव के अंतर्गत केश सज्जा, सलाद सज्जा, मेहंदी, रंगोली, प्रश्नमंच, फैंसी ड्रेस, कवितापाठ, अल्पना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 100 मी. दौड़ बालक /बालिका, स्लो साइकलिंग, शतरंज, कैरम, रस्सा-कस्सी, क्रिकेट आदि विविध गतिविधियों में भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। समस्त पुरस्कृत विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यालयीन कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर