तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ मोर्चा का गठन दीपक शर्मा बने संयोजक।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सहमति से भारतीय जनता पार्टी का आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक, सहसंयोजक की घोषणा की गई है जिसमें रायपुर जिला ग्रामीण के लिए दीपक शर्मा को संयोजक बनाया गया है, वहीं तोरण ठाकुर व खिलेश धुरंधर को सहसंयोजक बनाया गया है।
आर्थिक प्रकोष्ठ के रायपुर जिला ग्रामीण संयोजक बनाए जाने पर दीपक शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं सहित नागरिकों ने बधाई दी है।
वही दीपक शर्मा ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।