तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
*होली के पूर्व तिल्दा पुलिस कि बड़ी कार्यवाही अलग अलग 13 लोगों को भेजा गया जेल*
थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के मोहभट्ठा पारा नेवरा, पुरानी बस्ती तिल्दा, सासाहोली एवं ग्राम टंडवा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन विवाद एवं मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु वे उग्र होकर शांति भंग करने एवं मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुल 06 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
*05 माह से फरार 02 आरोपी गिरफ्तार*
थाना तिल्दा-नेवरा के धारा 333, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में वर्ष 2025 में गणेश विसर्जन के दौरान आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर में जबरन प्रवेश कर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के पश्चात आरोपी फरार होकर गिरफ्तारी से बचते रहे।पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों आरोपी विवेक वर्मा एवं योगेश सेन को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही उपरांत उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
*07 वारंटी गिरफ्तार कर जेल दाखिल*
न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 07 वारंटियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी 07 वारंटियों को जेल दाखिल किया गया।
नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य होली पर्व के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
आज मंगलवार सुबह 8 बजे पुलिस ने बताया सभी आरोपियों को सोमवार देर शाम न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है।