तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा।
तिल्दा खरोरा मुख्य मार्ग पर अग्रवाल होंडा के आगे दोपहिया वाहन सवार की दुर्घटना में दर्दनाक मौत।
आज दोपहर तिल्दा खरोरा मुख्य मार्ग पर अग्रवाल होंडा के आगे वेलकम सुपर बाजार के सामने एक दोपहिया वाहन चालक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई घटना स्थल पर नेवरा पुलिस पहुंची और शव को उठाई और सड़क खड़ी कराई गई।
बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एल डी 1796 का चालक जा रहा था और ट्रक वाहन क्रमांक आर जे 48 जी बी 1666 में टकराकर घटना स्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों ने यह भी बताया कि दोपहिया वाहन सवार मृतक एक हाईवा वाहन से टकराकर ट्रक के पीछे में घुस गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालेगी तभी घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।
ट्रक वाहन तिल्दा से खरोरा की तरफ जा रही थी। घटना की सूचना मिलने ही नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को तत्काल उठाकर जाम सड़क को खाली कराया गया। मृतक के शव को उठाने में पुलिस के साथ कांग्रेसी नेता लक्ष्मी नारायण वर्मा ने भी मदद की।
साथ ही घटना के बाद में ट्रक वाहन चालक मौके से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है,नेवरा पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।
अभी मृतक का नाम पता नहीं चल पाया है। नेवरा पुलिस जांच कर रही है।