*धीवर समाज रायखेड़ा राज का समाज हित में सराहनीय पहल*
खरोरा
विगत दिनों धीवर समाज रायखेड़ा परिक्षेत्र का जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन ग्राम मलौद (सिलयारी) में संपन्न हुआ। जिसमें धीवर समाज से निर्वाचित पंचों, सरपंचों एवं उपसरपंचों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं समाज हित में तीन प्रमुख व सराहनीय नियम सर्व सम्मति से पारित किया गया। परिक्षेत्र के अध्यक्ष अशोक धीवर "जलक्षत्री" ने बताया कि बड़ा धुमाल व डीजे लगाने पर हमारे परिक्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। क्योंकि अधिकतर झगड़े का मूल कारण यही होते हैं। वहीं महिलाओं का चौक चौराहों या गलियों में नाचने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि बाहर में महिलाओं का नाचना अशोभनीय एवं अभद्रता है। कभी-कभी लड़के लोग भी महिलाओं के साथ नाचने लगते हैं जो कि झगड़े बढ़ने का कारण बनता है। समाज के लोगों में शराब सेवन की लत इस कदर पड़ गई है कि लोग अंत्येष्टि
जैसे दु:खद कार्यकर्मों में भी शराब पीकर जाने लगे हैं, इस पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। लगभग 61 गांवों इस के परिक्षेत्र में पूर्ण बहुमत से उक्त नियम पारित हुआ। जिसकी सराहना धीवर समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि अन्य सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में शराब सेवन करने पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम मलौद के सरपंच श्रीमती शारदा देवांगन, उप सरपंच जनार्दन वर्मा, ग्रामसभाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व सरपंच भोलाराम वर्मा सहित विभिन्न परिक्षेत्रों के पदाधिकारीगण जैसे लवन राज अध्यक्ष मोतीराम फेकर, लालपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष जनकू राम धीवर, माँढर परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र धीवर, कोरासी परिक्षेत्र के महिला अध्यक्ष श्रीमती उषा धीवर एवं तरेंगा राज के सचिव दुलरवा धीवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम धीवर ने किया। सभापति जगन्नाथ सरपार (संरक्षक) के आदेशानुसार अध्यक्ष अशोक धीवर ने आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही परिक्षेत्र का विभाजन कब, क्यों और कैसे हुआ इसकी जानकारी आम रैयत को दी। तत्पश्चात् चुनाव एवं वार्षिक अधिवेशन सम्बंधित चर्चा की गई। परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारी संरक्षक- बलेश्वर, सचिव- राजेंद्र, कोषाध्यक्ष- श्रवण, सलाहकार- मेहत्तर, उपाध्यक्ष- मनोज, संगठन मंत्री- जगराखन, लेखापाल- नरोत्तम, कर्मचारी अध्यक्ष- ईश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष- दुलेश, युवा अध्यक्ष- रेवाराम, युवा सचिव- नोहर, कोषाध्यक्ष- महेश, महिला अध्यक्ष- सोनकली सहित ग्राम मलौद के डिहवारों ने बड़े उत्साह के साथ सबका स्वागत व सहयोग किया। देर रात तक भारी संख्या में ग्राम प्रमुख और आम रैय्यत बैठे रहे, जिनके समक्ष विभिन्न सामाजिक प्रकरणों का निपटारा किया गया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर