*भद्रापाली में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य आयोजन, विजेता टीम को मिलेगा ₹21,000 का प्रथम पुरस्कार*

*भद्रापाली में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य आयोजन, विजेता टीम को मिलेगा ₹21,000 का प्रथम पुरस्कार*

*भद्रापाली में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य आयोजन, विजेता टीम को मिलेगा ₹21,000 का प्रथम पुरस्कार*
*भद्रापाली में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य आयोजन, विजेता टीम को मिलेगा ₹21,000 का प्रथम पुरस्कार*
खरोरा, 
ग्राम भद्रापाली में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित की जा रही है। भद्रापाली के ऐतिहासिक खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन भद्रापाली क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमों के भाग लेने की संभावना है।
आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना, युवाओं में खेल भावना का विकास करना तथा उन्हें अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमें खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अपना कौशल प्रदर्शित करेंगी।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों की प्रवेश शुल्क ₹1249 निर्धारित की गई है। विजेता टीम को ₹21,000 की नगद राशि एवं ट्रॉफी सरपंच रीना देव प्रकाश द्वारा प्रदान की जाएगी। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11,000 की राशि जनपद सदस्य वेदेश्वरी त्रिलोक यादव द्वारा प्रदान की जाएगी। तृतीय पुरस्कार ₹5,100 युवा समाजसेवी प्रकाश साहू (भूमिका कंस्ट्रक्शन) द्वारा तथा चतुर्थ पुरस्कार ₹3,100 सोहन साहू (पंच) एवं पूर्व उपसरपंच रूपेंद्र वर्मा द्वारा प्रदान किया जाएगा।
आयोजन की एक विशेष आकर्षण यह भी रहेगा कि फाइनल मैच के दिन खिलाड़ियों को प्रत्येक रन बनाने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और भी बढ़ेगा।
प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित करने में युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के सदस्य नीरज परगनिया का विशेष सहयोग रहेगा। यह आयोजन भद्रापाली क्रिकेट एसोसिएशन एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।
आयोजन समिति ने अंचल के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ी बंधुओं एवं खेल प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर एवं उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस खेल महाकुंभ को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच प्राप्त होगा।

श्री रोहित वर्मा जी कीखबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3