*भाव सिंह विश्कर्मा (बूथ अध्यक्ष) के हाथों संपन्न हुआ ,₹ 19लाख 80 हजार से बनने वाली सी सी रोड का भूमि पूजन ।*
*भाव सिंह विश्कर्मा (बूथ अध्यक्ष) के हाथों संपन्न हुआ ,₹ 19लाख 80 हजार से बनने वाली सी सी रोड का भूमि पूजन ।*
आज कुसुमकसा मंडल से संबंधित ग्राम पंचायत दनीटोला बोरीद मे जिला खनिज न्यास निधि से 19 लाख 80हजार का C C रोड का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया । योगेंद्र सिन्हा (गांधी) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है । जिसके तहत उन्होंने विगत दिनों कहा था कि जिस किसी भी बूथ स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा । वहां का भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। इसी नई परंपरा का पालन करते हुए बूथ अध्यक्ष भाव सिँह विश्कर्मा के हाथों भूमि पूजन कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा भाजपा की पूंजी भाजपा का कार्यकर्ता है । इस लिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कुसुमकसा मंडल मे जो भी विकास कार्य का भूमि पुजा होगा उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथो ही कार्य संपन्न किया जाएगा ।
इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )मंडल के महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव व पोषण भुअर्य ग्राम पंचायत सरपंच हरीश चंदा ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू मंडल मंत्री मंजू चकधारी जोइधा राम ठाकुर कामता साद, लछमन सहित ग्राम पंचायत के पंच गण व ग्रामीण उपस्थित रहे ।