*विज्ञान की रोशनी में सजा मधईपुर: भव्य विज्ञान मेला, न्योता भोज और भावभीनी विदाई समारोह का गरिमामयी आयोजन*
प्रेस विज्ञप्ति
*विज्ञान की रोशनी में सजा मधईपुर: भव्य विज्ञान मेला, न्योता भोज और भावभीनी विदाई समारोह का गरिमामयी आयोजन*
शासकीय प्राथमिक शाला मधईपुर में संकुल केंद्र पचरी के शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भव्य विज्ञान मेला, न्योता भोज तथा कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह एक साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का वातावरण ज्ञान, उत्साह और भावनाओं से सराबोर रहा। विज्ञान मेले में विज्ञान शिक्षकों के द्वारा विभिन्न शैक्षिक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया। प्राथमिक विभाग में प्राथमिक विद्यालय मधईपुर ने प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय छड़िया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि माध्यमिक विभाग में माध्यमिक स्कूल पचरी प्रथम तथा माध्यमिक स्कूल कुम्हारी द्वितीय स्थान पर रहे।
इसी अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचरी के व्याख्याता प्रकाश चंद गिलहरे द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में भव्य न्योता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों, ग्रामवासियों एवं शिक्षकों ने विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर मन्हरे रहे। विशिष्ट अतिथियों में बीआरसीसी देवेंद्र सिंह ठाकुर, नोडल प्राचार्य अशोक कोशले, संकुल समन्वयक कांत कुमार कन्नौजे, मधईपुर सरपंच सुनिता योगेन्द्र सायतोड़े, शाला विकास समिति अध्यक्ष योगेन्द्र सायतोड़े, पंच लक्ष्मी लोमेन्द्र बंजारे, मुन्नी टंडन, बिरेन्द्र सायतोड़े, सत्या मारकंडे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति कुर्रे एवं कुमारी मारकंडे,आंगनबाड़ी सहायिका सुनीता सायतोडे, रसोईया आशा सायतोडे, सुरेखा टंडन एवं आशकरण साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राथमिक शाला पथराकुंडी के प्रधान पाठक देव प्रसाद ध्रुव,संकुल केंद्र पचरी के शिक्षकगण धीरेंद्र कुमार वर्मा, योगेंद्र देवांगन, युधिष्ठिर बुड़ेक, नरेंद्र कुमार साहू, चंद्रशेखर रात्रे, परसराम देवांगन, दिनेश कुमार साहू, नीतू मार्को, सविता कोशले, शोभा रानी नारंग, लुकेश कुमार ध्रुव, विनोद कुमार देवांगन, गणेश राम देवांगन, प्रदीप खूंटे,प्रवीण साहू, सुबोध कुर्रे, संजय कुमार सायतोड़े, मनीराम वर्मा,ए के मंडलेश्वर,रवि पांडे, संतोष धीवर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस भव्य एवं सफल आयोजन का श्रेय विशेष रूप से शासकीय प्राथमिक शाला मधईपुर के प्रधान पाठक गणेश राम देवांगन को जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन, नेतृत्व एवं समर्पण से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी रूप से संपन्न हुआ। उनके प्रयासों से विद्यालय में शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समन्वय की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत हुई।