*बजट में सर्वहारा समाज को खास तवज्जो दी गई : निखिल राठौर*
*भाजयुमो नेता एवं महामंत्री युवा मोर्चा निखिल राठौर ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वहारा समाज, युवाओं, किसानों और आम जनता को समर्पित है।*
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने के विजन के साथ तैयार किया गया है। बजट में रोजगार सृजन, कृषि विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश के विभिन्न वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। निखिल राठौर ने कहा कि मध्यम वर्ग को राहत देने के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए भी ठोस योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट की घोषणाओं से प्रदेश के करोड़ों नागरिक लाभान्वित होंगे और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।