*दस गात्र कार्यक्रम पर स्व. काशीराम साहू को दी जाएगी संगीतमय श्रद्धांजलि*

खरोरा 
ग्राम मुड़पार में स्वर्गीय काशीराम साहू की पुण्य स्मृति में दस गात्र कार्यक्रम के अवसर पर 28 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ग्राम मुड़पार के हृदय स्थल पर संपन्न होगा।
इस अवसर पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से जुड़े लोक कलाकारों द्वारा मानस गान की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिवंगत आत्मा को सम्मानपूर्वक स्मरण करना तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति सामूहिक संवेदना व्यक्त करना है।
स्वर्गीय काशीराम साहू अंचल के प्रसिद्ध तबला वादक थे और संगीत के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी। उनके योगदान को स्मरण करते हुए ही संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है।
यह आयोजन जिला मानस संघ, बलौदाबाजार के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। कार्यक्रम के आयोजक साहू परिवार मुड़पार — श्रीमती विमला साहू, श्री चंद्रशेखर साहू, तनु प्रिया साहू एवं वेदांश कुमार साहू — हैं।
जिला मानस संघ के पदाधिकारियों ने सभी लोक कलाकारों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करने की अपील की है।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3